रामपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रधानपति की मौत
रामपुर/स्वार/अमृत विचार। मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधानपति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। विकास खंड स्वार क्षेत्र की ग्राम पंचायत इमरताराय के पूर्व प्रधान उप गांव भूकापुर निवासी 56 वर्षीय शहाब अली आज मंगलवार …
रामपुर/स्वार/अमृत विचार। मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधानपति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विकास खंड स्वार क्षेत्र की ग्राम पंचायत इमरताराय के पूर्व प्रधान उप गांव भूकापुर निवासी 56 वर्षीय शहाब अली आज मंगलवार की सुबह अपनी बाइक से स्वार आ रहे थे। जैसे ही वह पीरानी के बाग से आगे पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया और वह रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। कोतवाल रूम सिंह बघेल ने बताया कि अभी मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
