बहराइच: मांगों को लेकर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के शिक्षकों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट पहुंचे यहां सभी ने प्रदर्शन करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। सभी ने मांगें पूरी न होने तक ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध किया। सभी का कहना है कि सरकार ने ऑनलाइन उपस्थिति का नियम लागू कर दिया है, जबकि उनकी मूलभूत समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं महिलाओं और अन्य कर्मचारियों को रविवार के अलावा अन्य किसी दिन अवकाश नहीं दिया जा रहा है। रोटेशन अवकाश दिए जाने और प्रतिकर अवकाश दिए जाने की सभी ने मांग की। मानदेय बढ़ाने समेत 13सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को दिया। इस दौरान वार्डन सुमन, पूनम, इरफाना तसनीम, अनवर समेत सभी ब्लॉक की वार्डन और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -बिजली कटौती से त्रस्त किसानों ने कहा-अब नहीं बचा पाएंगे फसल

संबंधित समाचार