मुरादाबाद: पीएम आवास के लिए 1200 लोगों ने किया आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री योजना के तहत दिए जाने वाले आवासों के लिए अब तक 1200 लोगों के आवेदन आ चुका है। जबकि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के फिलहाल में सिर्फ 375 आवास की बचे है। जिसके एमडीए सचिव ने आवेदन करने वालो में पात्र लोगों की जांच करने के आदेश दिए है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण …

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री योजना के तहत दिए जाने वाले आवासों के लिए अब तक 1200 लोगों के आवेदन आ चुका है। जबकि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के फिलहाल में सिर्फ 375 आवास की बचे है। जिसके एमडीए सचिव ने आवेदन करने वालो में पात्र लोगों की जांच करने के आदेश दिए है।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के नया मुरादाबाद व सोनकपुर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाए गए है। जिसमें काफी आवास लोगों को मिल चुके है और वह लोग इस योजना का लाभ ले रहे है। जनवरी 2020 में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने नया मुरादाबाद व सोनकपुर में कुछ नये आवास बनवाना शुरू किए थे, लेकिन कोरोना महामारी में लगे लाकडाउन चलते इन आवास का निर्माण रूक गया था।

अनलाक होने के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने इन आवासों का निर्माण कार्य दोबारा से करना शुरू करा दिया है। कुछ ही दिन में इन आवासों का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा। बिजली व पानी के कनेक्शन के बाद दीवाली से पहले इन आवासों को लॉटरी के मध्यम से वितरित किया जायेगा। लेकिन इन आवासों के लिए लगभग 1200 लोगों ने आवेदन कर दिया है।

जबकि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के पास नया मुरादाबाद में 175 व सोनकपुर में 200 आवास ही उपलब्ध है। इस समस्या को देखते हुए एमडीए के सचिव एसके गुप्ता ने अधिकारियों को 1200 आवेदकों में से पात्र लोगों को चिन्हित करने को कहा है। उनका कहना है कि लोग प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास लेने के पात्र होंगे, उन्हीं हो इस योजना का लाभ दिया जायेगा।

संबंधित समाचार