Fatehpur News: पति से झगड़ कर पत्नी ने यमुना में लगाई छलांग...लोगों ने कड़ी मशक्कत कर निकाला बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दादों ओवरब्रिज यमुना में कूदी, मचा हड़कंप

फतेहपुर, अमृत विचार। कस्बे के वार्ड नंबर-4 नरवापर की रहने वाली महिला ने पति से झगड़कर दांदो ओवर ब्रिज से यमुना नदी में छलांग लगा दी। महिला के छलांग लगाने की खबर पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिल महिला को यमुना नदी से बाहर निकाल इलाज के लिए ले गई। 

कस्बे के वार्ड नंबर चार के रहने वाले अखिलेश निर्मल की पत्नी मालती देवी का बुधवार को उसके पति अखिलेश से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद महिला घर से अपना बैग लेकर निकल गई। कुछ देर बाद महिला पास में ही बने किशनपुर व दादों को जोड़ने वाले पक्के पुल पर पहुंच यमुना नदी में छलांग लगा दी। 

छलांग लगाने से पहले महिला ने अपना मोबाइल व बैंग पुल पर बने डिवाइडर पर रख दिया था। महिला को छलांग लगाते देख राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए महिला को यमुना नदी से बाहर निकाला। जहां महिला की हालत को देखते हुए पुलिस ने अपने वाहन से महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां महिला का इलाज कराया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि इससे पूर्व में भी कई बार महिला अपने पति से झगड़े को लेकर सुर्खियों में आ चुकी है। मामले में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के कूदने की खबर पर पहुंच महिला को बाहर निकाल उसे इलाज के लिए भेज दिया गया। जहां महिला की हालत में सुधार हुआ है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत...परिजना का आरोप- स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने नहीं की कार्रवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज