रसेल, डुप्लेसिस, मिलर श्रीलंका प्रीमियर लीग से हटे
कोलंबो। फाफ डुप्लेसिस, आंद्रे रसेल और डेविड मिलर सहित पांच विदेशी खिलाड़ी पहली श्रीलंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) से हट गये हैं, जो इस प्रतियोगिता के आयोजकों के लिए करारा झटका है। दक्षिण अफ्रीका के मिलर और डुप्लेसिस तथा इंग्लैंड के डेविड मलान इन दोनों टीमों के बीच सीमित ओवरों की शृंखला के कारण इस लीग …
कोलंबो। फाफ डुप्लेसिस, आंद्रे रसेल और डेविड मिलर सहित पांच विदेशी खिलाड़ी पहली श्रीलंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) से हट गये हैं, जो इस प्रतियोगिता के आयोजकों के लिए करारा झटका है।
दक्षिण अफ्रीका के मिलर और डुप्लेसिस तथा इंग्लैंड के डेविड मलान इन दोनों टीमों के बीच सीमित ओवरों की शृंखला के कारण इस लीग में नहीं खेल पाएंगे वहीं वेस्टइंडीज के रसेल घुटने की चोट के कारण हट गये हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज मानविंदर बस्लिा 21 नवंबर से 13 दिसंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट से हटने वाले पांचवें विदेशी खिलाड़ी हैं।
बस्लिा ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी 35 मैच खेले हैं। रसेल, मिलर, डुप्लेसिस और मलान को मार्की खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था। उनका हटना टूर्नामेंट के लिये करारा झटका है। इससे कोलंबो कग्सिं फ्रेंचाइजी सबसे अधिक प्रभावित होगी जिसकी टीम में रसेल, डुप्लेसिस और बस्लिा तीनों शामिल थे। मलान जाफना स्टैलियन्स की टीम में थे।
