संभल: तांत्रिक ने हवन कर जीजा-साली को किया बेहोश, 50 हजार लेकर भागा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हिचकी आने की बीमारी के चलते 15 दिन से जीजा के घर रह रही थी साली

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते ठगी का मामला सामने आया है। तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का भरोसा दिलाकर घर में हवन कराते हुए जीजा-साली को बेहोश कर दिया और 50 हजार रुपये लेकर भाग गया। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी प्रताप सिंह पुत्र बादाम सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसके बेटे हरिओम की साली रिंकी पुत्री पप्पू निवासी गांव दूधमा थाना जरीफनगर करीब 15 दिन से उसके घर पर रह रही है। रिंकी को हिचकियां आती थीं। रिंकी को इधर-उधर से दवा दिलाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ तो एक तांत्रिक से मुलाकात हुई। तांत्रिक ने रिंकी को पानी पढ़कर दे दिया तो उसकी तबीयत ठीक हो गई। इसके बाद तांत्रिक ने हवन करने की बात कही और गांव जहानपुर में उसके घर पर हवन का सामान लेकर आ गया। तांत्रिक ने हवन शुरू किया। उसने हरिओम व रिंकी को बैठा लिया। 

तांत्रिक ने हरिओम से 50 हजार रुपये निकलवा कर हवन में रखवा लिए। कुछ देर हवन चला। जिसके बाद हरिओम और रिंकी बेहोश हो गए जबकि तांत्रिक 50 हजार रुपये लेकर भाग गया। प्रताप सिंह ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। वहीं उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- संभल: पुलिस में लिपिक की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे पांच लाख रुपये, दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार