Kargil Vijay Diwas 2024: प्रधानमंत्री मोदी का कल कारगिल दौरा, शिंकुन ला सुरंग परियोजना का करेंगे पहला विस्फोट 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और इस दौरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। 

पीएमओ के अनुसार, यह परियोजना लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करेगी और पूरी होने पर यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। प्रधानमंत्री 26 जुलाई को 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, सुबह नौ बज कर लगभग 20 मिनट पर कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री वस्तुतः शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट भी करेंगे।’’ शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किमी लंबी दोहरी-ट्यूब सुरंग शामिल है, जिसका निर्माण लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करने के लिए निमू–पदुम–दारचा रोड पर लगभग 15,800 फुट की ऊंचाई पर किया जाएगा। पीएमओ ने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद, यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। 

बयान में कहा गया है, ‘‘शिंकुन ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी।’’ 

ये भी पढ़ें- पटना में कार के सर्विस सेंटर में लगी आग, लाखों रुपये की गाड़ी जलकर नष्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

'लगान' के 25 साल, ग्रैंड सेलिब्रेशन और आमिर खान', आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताज़ा कीं यादें 
FIFA World Cup 2026: कनाडा का 32 साल का इंतजार खत्म... साइल लारिन ने कनाडा को दिलाई 1-1 की बराबरी, पहली बार वर्ल्ड कप में खुला अंकों का खाता
'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबर को भारत ने बताया गलत, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित: विदेश मंत्रालय
3 भारतीय नाविकों की मौत का जिम्मेदार, अमेरिका-ईरान पर एक दूसरे का पलटवार, ट्रंप ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार; तेहरान ने कहा 'निराधार'
बरेली में तूफान ने बिजली विभाग में मचाई भारी तबाही, 500 विद्युत पोल टूटे