बहराइच: किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति तोड़े जाने भड़के किसान, सख्त कार्रवाई की उठाई मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन बीकेयू के किसानों ने अपने नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रयागराज में मूर्ति तोड़े जाने पर रोष व्यक्त किया है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए पहुंचे हजारों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया और नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार वर्मा की अगुवाई में बृहस्पतिवार को किसान कलेक्ट्रेट में पहुंचे। यहां पर सभी ने नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रयागराज में किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति को अराजक तत्व द्वारा खंडित कर दिया गया है, यह पुलिस सुरक्षा पर सवाल है। किसानों ने कहा कि पुलिस आरोपियों को पकड़ कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे। प्रदर्शन के बाद सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान राम जियावान, पुत्तीलाल यादव, रामनिवास वर्मा, रामदास, प्रमोद तिवारी, घनश्याम वर्मा, हरिराम, गोविंद वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -ग्राम उन्नत योजना: 200 सोलर स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगे बाराबंकी के 20 गांव

संबंधित समाचार