रुद्रप्रयाग: मदमहेश्वर पैदल रास्ते में पुल बहा, फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रप्रयाग, अमृत विचार। प्रदेश में बारिश का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। इस बीच रुद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां  मदमहेश्वर पैदल रास्ते पर गोंडार में एक पुल बह गया है।  

करीब 30 पर्यटक फंसे बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की एक टीम इंस्पेक्टर अनिरूद्ध भंडारी के नेतृत्व में हेलीकॉप्टर से मदमहेश्वर से पांच किलोमीटर नीचे नानू नामक स्थान पर पहुंच गयी है । उनके अनुसार, वहां पर करीब तीस लोग हैं जिनमें से अभी तक 10 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। 

अन्य लोगों को भी जल्द ही  सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। वहीं एसडीआरएफ की एक अन्य टीम भी अगस्त्यमुनि से पैदल मार्ग से होते हुए घटनास्थल पर पहुंच गयी है। पंचकेदार श्रृंखला में से एक मदमहेश्वर मंदिर उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में करीब 11 हजार फुट की उंचाई पर स्थित है। 

संबंधित समाचार