बहराइच: मानदेय बढ़ोतरी को लेकर इंटर्नशिप चिकित्सकों ने निकाला कैंडल मार्च 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। महाराजा सुहेलदेव स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बहराइच में इंटर्नशिप कर रहे चिकित्सकों ने बुधवार की रात में मानदेय बढ़ोत्तरी के लिए कैंडिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें काफी संख्या में एमबीबीएस छात्र भी शामिल हुए।

राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बहराइच के चिकित्सकों ने गुरुवार रात को मेडिकल कॉलेज गेट पर कैंडिल मार्च निकाला। प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि एक वर्ष के इंटर्नशिप के दौरान प्रदेश सरकार युवा चिकित्सकों को महज 12000 रुपए मासिक भत्ता दे रही है, यह काफी कम है। मेडिकल कॉलेज में इस समय वर्ष 2019 बैच के 100 युवा चिकित्सक इंटर्नशिप कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि देश के कई राज्यों में इससे कहीं ज्यादा मानदेय दिया जाता है। कई राज्यों में इंटर्नशिप कर रहे चिकित्सकों को 32000 रुपए तक मासिक भत्ता दिया जाता है। ऐसे में प्रदेश सरकार यहां भी मानदेय बढ़ोतरी कर इंटरशिप चिकित्सकों को लाभ दे। इस प्रदर्शन के दौरान वर्ष 2020, 2021 और 2022 बैच के एमबीबीएस छात्र भी शामिल हुए। कैंडल मार्च के बाद सभी ने प्राचार्य डॉ संजय खत्री को ज्ञापन दिया।

ये भी पढ़ें -स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करते हैं वृक्ष :लल्लू सिंह

संबंधित समाचार