Kanpur News: एजेंसी से संपर्क कर रखी नौकरानी...गहने लेकर हो गई फरार, अब पुलिस कर रही तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वरूप नगर थानाक्षेत्र की घटना, रिपोर्ट दर्ज

कानपुर, अमृत विचार। स्वरूप नगर थानाक्षेत्र में एक महिला ने घरेलू काम के लिए ऑनलाइन एजेंसी के माध्यम से नौकरानी को काम पर रखा। एजेंसी ने 43 हजार फीस ली और एक सप्ताह काम करने के बाद नौकरानी अलमारी में रखे गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने नौकरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

नागेश्वर विला निवासिनी नेहा सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन सर्च कर दिल्ली की एक एजेंसी संचालक मुनेश से संपर्क किया। मुनेश ने 19 जुलाई को अनिया कुमारी नाम की एक महिला को धीरज नाम के व्यक्ति के साथ उनके घर भेजा। 

महिला ने खुद को झारखंड की मूल निवासिनी बताया। बातचीत कर नेहा ने उसे काम पर रख लिया। 22 जुलाई की शाम 5 बजे करीब नेहा योगा क्लासेज के लिए घर से बाहर गईं। 6:20  पर वह घर लौटीं तो अनिया टहलने की बात कहकर बाहर चली गई। इसके बाद से नहीं लौटी। शक होने पर अलमारी खोली तो वहां रखे गहने गायब मिले। 

एजेंसी संचालक ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद उन्होंने स्वरूप नगर पुलिस को जानकारी दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश शर्मा ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: शादी का झांसा देकर MA की छात्रा से चार साल तक दुष्कर्म...आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

संबंधित समाचार