Kanpur Crime: शादी का झांसा देकर MA की छात्रा से चार साल तक दुष्कर्म...आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चकेरी थानाक्षेत्र की घटना, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर चार साल तक छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी के परिजन पहले तो शादी के लिए तैयार थे, मगर पीड़िता की मां के मौत बाद युवक समेत उसके परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

चकेरी के एक इलाके की रहने वाली युवती एमए की छात्रा है। वर्ष 2020 में बुलदंशहर निवासी मोहित सोलंकी से घंटाघर में मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई। इसके बाद मोहित उनके घर आने जाने लगा और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। 

इस दौरान मोहित की मां मंजू, पिता नेपाल सिंह, भाई रोहित, मामा जितेंद्र व देवेंद्र कई बार उनके घर आये और सभी लोग शादी का आश्वासन देते रहे। जुलाई 2023 को पीड़िता की मां का देहांत हो गया। जिसके बाद मोहित के परिजन शादी की बात से मुकर गए। 

साथ ही कहने लगे कि पांच लाख रुपये ले लो और जो हुआ उसे भूल जाओ। विरोध करे पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। अबआरोपी न उनका फोन रिसीव कर रहे हैं और न ही शादी की कोई बात कर रहे हैं। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक अशोक दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव...घटनास्थल के पास में मिली क्षतिग्रस्त मोपेट, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संबंधित समाचार