भारत-बांग्लादेश के बीच उड़ानें शुरू करेगी विस्तारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी विस्तारा 5 नवंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच अपनी उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी इनकी शुरुआत दोनों देशों के बीच विशेष द्विपक्षीय उड़ान समझौते (एयर बबल पैक्ट) के तहत करेगी। विस्तारा की इस घोषणा से एक दिन पहले ही स्पाइस जेट ने भी बांग्लादेश के लिए आठ उड़ानें शुरू …

मुंबई। निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी विस्तारा 5 नवंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच अपनी उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी इनकी शुरुआत दोनों देशों के बीच विशेष द्विपक्षीय उड़ान समझौते (एयर बबल पैक्ट) के तहत करेगी। विस्तारा की इस घोषणा से एक दिन पहले ही स्पाइस जेट ने भी बांग्लादेश के लिए आठ उड़ानें शुरू करने की घोषणा की थी। इसमें चटगांव, ढाका इत्यादि के लिए उड़ानें शामिल हैं।

विस्तारा ने मंगलवार को कहा कि वह दोनों देशों की राजधानियों के बीच 5 नवंबर से एक सीधी उड़ान शुरू करेगी। यह सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार को होगी। इसके लिए एयरबस ए320 नियो विमान का उपयोग किया जाएगा। कोविड-19 के दौर में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर विभन्नि तरह के प्रतिबंध हैं। ऐसे में कई देशों ने अपनी सुविधा और आवश्यकतानुसार द्विपक्षीय विशेष उड़ान समझौते किए हैं।

संबंधित समाचार