हल्द्वानी: सिंचाई नहर में मिला नवजात का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवलातल्ला क्षेत्र की सिंचाई नहर में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। देवलातल्ला के ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर सिंचाई नहर में एक नवजात का शव देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिकित्सकों के अनुसार नवजात लड़का था और उसके नाभी में नाल लगी हुई थी। संभावना जताई कि प्रसव के समय मां का आठ से नौ माह का गर्भ रहा होगा। पुलिस ने बताया कि अभी तक मामले में किसी भी तरह का सुराग नहीं मिला है। अनुमान है कि किसी मां ने लोकलाज के चलते इस बच्चे को जन्म देने के बाद नहर में फेंक दिया होगा। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार