दिल्ली: ‘नमस्ते’ करके लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नमस्ते गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने का मंगलवार को दावा किया। यह गिरोह लोगों से लूटपाट करने से पहले हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करता है। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला चांद मोहम्मद (35) बुजुर्ग लोगों को उनके किसी संबंधी का परिचित या दोस्त बनकर …

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नमस्ते गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने का मंगलवार को दावा किया। यह गिरोह लोगों से लूटपाट करने से पहले हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करता है। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला चांद मोहम्मद (35) बुजुर्ग लोगों को उनके किसी संबंधी का परिचित या दोस्त बनकर निशाना बनाता था और उनके गहने लूट ले जाता था।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद ने 2017 के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में ऐसे 100 से अधिक अपराधों को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने शिकारों को हाथ जोड़कर नमस्कार करता था और उनके पैर छूकर आशीर्वाद मांगता था। वह कपट से उनसे उनके गहने मांग लेता था और फिर वहां से फरार हो जाता था।

आरोपी के अतिरक्ति पुलिस ने फरीदाबाद के ही रहने वाले दिनेश कुमार सोनी नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जो मोहम्मद से कथित तौर पर चोरी की वस्तुएं खरीदता था। पुलिस के मुताबिक 17 अक्टूबर को 70 वर्षीय एक महिला ने इस बारे में शिकायत की, तब मामला प्रकाश में आया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने करीब 60 लाख रूपये तक के गहने चुराए लेकिन ज्यादातर पैसा वह जुएं में हार गया।

संबंधित समाचार