Kanpur: थाने से चंद कदम की दूरी पर चल रहे जुआ अड्डे में पुलिस ने मारा छापा; छह जुआरी गिरफ्तार, संचालक फरार
मूलगंज पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.34 लाख किए बरामद
कानपुर, अमृत विचार। मूलगंज थाने से चंद दूरी पर बने मकान में जुआ खेल रहे 6 लोगों को शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। मौके से जुआ अड्डा संचालक और मकान मालिक फरार हो गया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
मूलगंज थाने के पास स्थित मछलीटोला मोहल्ले में रहने वाला शाका दीक्षित अपने मकान में जुआ खिलवाता है, जिसकी शिकायत काफी दिनों से पुलिस को मिल रही थी। शुक्रवार को मूलगंज पुलिस ने टीम के साथ पहली मंजिल पर छापामारा, जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 2.34 लाख रुपये और 6 मोबाइल फोन बरामद किए।
पकड़े गए आरोपियों में गंगाघाट शक्तिनगर के गौरव चौरसिया, कर्नलगंज के सुरेश कुमार साहू, चकेरी पटेल नगर के अनूप कुमार, कल्याणपुर शिवली रोड के सर्वेश कुमार मिश्रा, हूलागंज के अजय वर्मा और पनकी गंगागंज के अल्ताफ समेत 6 लोग शामिल हैं। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि जुआ अड्डे का संचालक मौका पाकर फरार हो गया। डीसीपी पूर्वी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें- Kanpur: गे-डेटिंग एप के जरिये मैनेजर ने युवक से की थी दोस्ती, अकेले होने पर बुलाया घर, फिर हुआ कुछ ऐसा...सुनकर सभी हैरान
