बारिश से बचने के लिए डाली पॉलिथीन, छज्जे सहित गिरी दीवार-महिला की मौत
सीतापुर,अमृत विचार। कोतवाली इलाके में मकान का जर्जर छज्जा गिरने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात ग्राम पाल्हापुर निवासिनी रामदेवी पत्नी कढिले अपने घर पर बरसात से बचने के लिए दीवार पर पॉलिथीन डाल रही थी। तभी अचानक छज्जे के साथ दीवार गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। हादसे के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर महिला को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ये भी पढ़ें -बिहार में पुलों की त्रासदी पर अलर्ट हुई UP सरकार, CM योगी ने बनाया ये एक्शन प्लान
