बहराइच: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पति-पत्नी समेत तीन झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के कसेहरी खुर्द गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से आग लग गई। जिसमें दंपती समेत तीन झुलसकर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसेहरी खुर्द गांव निवासी रूपम वर्मा (23) सुबह खाना बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर में लगी पाइप लाइन के लीकेज के चलते आग लग गई।

खाना बना रही रूपम आग लगने से जलने लगी। बचाने के लिए पति देव मित्र वर्मा (26) और महिला का देवर विवेक (12) भी झुलस गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को आग बुझाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया है। तीनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-IND vs SL T20 2024: भारत ने श्रीलंका को 43 रन से हराया, श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई

संबंधित समाचार