Farrukhabad News: बेटे ने की गाली-गलौज...आहत पिता ने गंगा में लगाई छलांग, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मऊदरवाजा थानाक्षेत्र में बेटे के गाली-गलौज से आहत पिता ने पुल से गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसे गोताखोरों के सहयोग से बाहर निकलवाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के ग्राम पचपुखरा निवासी वृद्ध जवाहरलाल (65) पुत्र श्रीराम जाटव बीमार रहता है। बीमार वृद्ध का दूसरे नंबर का पुत्र आए दिन वृद्ध के साथ गाली-गलौज करता है। वृद्ध के चार पुत्र और दो पुत्रियां है। 

पुत्र के गाली-गलौज से परेशान वृद्ध रविवार सुबह घर से निकलकर ई-रिक्शा द्वारा पांचाल घाट पर पहुंचा। जिसके बाद इटावा बरेली हाईवे पर बने गंगापुल से उन्होंने  गंगा नदी में चलांग लगा दी। 

मौके पर मौजूद कादरीगेट थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडे ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष ने आनन-फानन में वृद्ध को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: मौत के मुहाने पर बसे नगला खैम रैगाई के बाशिंदे, एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल झाड़ कर रहे पलड़ा

संबंधित समाचार