हल्द्वानी: नाबालिग छात्रा की विषैला पदार्थ खाने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नाबालिग छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई। 

मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार टांडा मल्लू चिलकिया रामनगर निवासी मो. हासिम की 14 वर्षीय पुत्री कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार की दोपहर में उसने विषैला पदार्थ खा लिया। उसकी तबियत बिगड़ने लगी तब परिजनों को पता चला कि लड़की ने विषैला पदार्थ का खा लिया है।

परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत रामनगर स्थित अस्पताल लेकर गए जहां उसे उसे एसटीएच रेफर कर दिया। एसटीएच में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

संबंधित समाचार