Fatehpur: फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी...लंबे समय से बच्चियों का पीछा कर रहा शोहदा...पुलिस ने शुरू की जांच
कल्यानपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
फतेहपुर, अमृत विचार। कल्यानपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में बताया कि लाला उर्फ राज सिंह परिहार द्वारा उसकी नाबालिग बच्चियों का पीछा किया जाता है। वह काफी समय से उनकी बच्चियों के आते-जाते समय वीडियो बनाता है और तस्वीरें भी लेता है।
मामा शैलेंद्र सिंह के घर में रह रहे राज की शिकायत करने पर उसने पीछा करना बंद कर दिया। जिसके बाद फिर वह अपने दोस्तों निर्भय, अंशू, हर्ष को लेकर पीछा करने लगा। घर के बाहर चाॅकलेट और ठंडा रखना शुरू कर दिया और आरोप है कि रात में दरवाजा खटखटाना और ईंट फेंकना शुरू कर दिया।
जिसके बाद उनके मामा शैलेंद्र से शिकायत की तो घर के लोगों ने मिलकर गाली गलौज व मारपीट की। वहीं आरोपी ने तस्वीरों को अश्लील बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी है और गाली-गलौज व मारपीट कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
