Women's Asia Cup Final : श्रीलंका ने रचा इतिहास, भारत को हराकर पहली बार जीता महिला एशिया कप का खिताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दांबुला। श्रीलंका ने इतिहास रचते हुए महिला एशिया कप 2024 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका से कप्तान चमारी अटापट्टू ने 61 और हर्षिता समरविक्रमा ने 69 रन बनाए। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने फिफ्टी लगाई। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 29 और रिचा घोष ने 30 रन बनाए। श्रीलंका से कविशा दिलहारी ने 2 विकेट लिए। श्रीलंका ने 19 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। 

आपको बता दें कि महिला एशिया कप के 9 सीजन (2024 मिलाकर) हो चुके हैं, जिसमें से भारतीय टीम 7 बार चैम्पियन रही है। पिछली बार 2022 में वूमेन्स एशिया कप खेला गया था। तब भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। महिला एशिया कप के पिछले 8 सीजन में से एक ही बार बांग्लादेश ने 2018 सीजन अपने नाम किया था।  9वां सीजन श्रीलंकाई टीम ने जीतकर इतिहास रच दिया है। दूसरी ओर पाकिस्तान टीम अब तक कोई भी महिला एशिया कप खिताब नहीं जीत सकी।

ये भी पढ़ें : Women's Asia Cup Final : स्मृति मंधाना ने जड़ी फिफ्टी, भारत ने श्रीलंका को दिया 166 रनों का लक्ष्य

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव