Farrukhabad News: सीएचसी में नहीं मिली आक्सीजन, बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा...कई दिनों से थी बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में बच्ची की मौत पर परिजनों में हंगामा किया

फर्रुखाबाद, कायमगंज, अमृत विचार। ऑक्सीजन के लिए चार वर्ष की बीमार बच्ची को लेकर परिजन अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे। लेकिन हर जगह से उन्हें निराश होना पड़ा और अंत में बच्ची की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने कायमगंज सीएचसी में हंगामा किया। स्वास्थ कर्मियों ने तीमारदारों पर मारपीट का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत करवाया।  

क्षेत्र के गांव कैमापुर आदित्य कुमार हमीरपुर के राठ में एंबुलेंस पर ईएमटी के पद पर कार्यरत है। उसकी चार वर्षीय पुत्री स्मृति की काफी दिनों से बीमार थी। परिजन प्राइवेट इलाज करा रहे थे। परिजनों के मुताबिक 18 जुलाई को परिजन उसे कायमगंज सीएचसी लेकर आए थे। जहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। रविवार की सुबह अचानक फिर उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन फिर सीएचसी लेकर दौड़े।  

पिता आदित्य कुमार के मुताबिक जहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने बिजली न होने के कारण आक्सीजन लगाने से मना कर दिया। इस पर परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा के लिए ले जाने को कहा गया।   इस पर वह नगर के दूसरे निजी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां भी बाहर ले जाने को कहा।

इसके बाद परिजन फिर बच्ची को सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत पर पिता के अलावा मां नीतू, चाचा राहुल राजपूत व अन्य परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजन ऑक्सीजन को लेकर हंगामा करने लगे और कहा यदि समय रहते ऑक्सीजन मिल जाता तो बच्ची की जान बच जाती।  

इस पर मृतका के तीमारदार व स्वास्थ कर्मियों में नोकझोक हो गई। स्वास्थ कर्मियों ने आरोप लगाया कि तीमारदारों ने कर्मचारियों से हाथापाई की। उन्होंने मौत व मारपीट को लेकर मेमो कोतवाली भेजा। हंगामे की जानकारी पर कस्बा चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी, एसआई नितिन कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। जहां परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: गंगा में सीवेज गिराने पर 19 माह में 7 बार जुर्माना...जमा नहीं किया धेला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म