यूपी विधानसभा में दिखा अनोखा नजारा, राजा भैया ने छुए सीएम योगी के पैर, देखें वीडियो
लखनऊ। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र में भाग लेने पहुंचे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का सामना जब सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुआ तो उन्होंने आगे बढ़कर आदर और सम्मान के साथ उनके पांव छुए। ये नजारा देखकर वहां मौजूद सभी विधानसभी के सभी सदस्य चौंक गए।
दरसअल यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जैसे ही विधानसभा के अंदर आए, तभी वहां मौजूद विधायक उनके पैर छूने के लिए कतार में खड़े हो गए। हर कोई यहां सीएम योगी के चरणों को स्पर्श करता रहा था।
तभी विधानसभा में मौजूद रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी आगे बढ़कर सीएम योगी के चरण स्पर्श किए, जिसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया कि राजा भैया ने जब पैर छुए तो मुख्यमंत्री योगी ने हाथ जोड़कर उनका सत्कार स्वीकार किया।
यूपी विधानसभा में दिखा अनोखा नजारा
— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 29, 2024
राजा भैया ने छुए सीएम योगी के पैर
देखें वीडियो @myogiadityanath @UPVidhansabha pic.twitter.com/P5KUjqaeLy
यह भी पढ़ें:-दिल्ली कोचिंग हादसा: छात्रों की मौत के मामले में लोकसभा सदस्यों ने व्यापक जांच की उठाई मांग
