टनकपुर में ढहाया गया अवैध निर्माण, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
टनकपुर, अमृत विचार। शहर के एआरटीओ ऑफिस के समीप अवैध बनी दुकानों पर एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गौरतलब है कि जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को किरोड़ा नाले पर अवैध रूप से बनी पांच दुकानों को जेसीबी के माध्यम से तोड़ा गया।
एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मानसूनी बरसात में जल भराव की स्थिति से निजात दिलाए जाने के लिए किरोड़ा नाले के समीप बने अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। अतिक्रमण पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। एडीएम ने कहा कि अतिक्रमण को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार जगदीश गिरी सहित मौके भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
ये भी पढ़ें -डिजिटल अरेस्ट : ‘’ तुम्हारा बेटा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फंस चुका है...’’
