कासगंज: एक बार फिर ठगी के जाल में फंसती दिखाई दे रही है युवा पीढ़ी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। जिले में साइबर अपराध का जाल बिछा हुआ है। ठगी के आरोपी नित नए तरीके अपनाकर ठगी कर रहे हैं।  अब तक कई कंपनियां प्रकाश में आ चुकी है। इस बीच अब विभिन्न प्रकार के सर्वे कराने के नाम पर युवाओं  का भविष्य खराब करने के मामले में प्रकाश आयी है। यह कंपनी कहीं न कहीं विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का जड़ी हुई है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि उन्हें किसी भी प्रकार का सर्वे करने के नाम पर भारत सरकार ने अधिकृत किया है। कंपनी ने अपना नाम फ्लोंडग्रिड बताया है। 

सोशल मीडिया पर ठगी का शिकार हुए कई युवा अपने लिए मदद मांग रहे हैं। युवाओं का कहना है कि कासगंज के आवास विकास कॉलोनी में एक कंपनी संचालित है जो विद्युत निगम के नए मीटर लगवाने, पूरे जिले में कहीं भी सर्वे करवाने और हाईटैक व्यवस्था बनाने के लिए युवाओं को अपने जाल में फंसा रही है। पहले तो 12 हजार रूपये प्रति माह मानदेय देने का भरोसा दिया, लेकिन एक माह तक मानदेय देने के बाद लगातार काम किया जा रहा है। अब दो माह से मानदेय नहीं दिया गया है। कंपनी के अधिकारी तरह तरह का झांसा दिखा रहे हैं। भरोसा देते हैं कि फंड का अभाव दूर होते ही तत्काल भुगतान करा दिया जाएगा, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। कंपनी के स्थानीय प्रबंधक के अलावा जोनल प्रबंधक भी सिर्फ भरोसा देते हैं। इसी भरोसे के कारण कहीं भी शिकायत नहीं कर पा रहे। लगभग 30 से अधिक युवा अब तक जालसाजी का शिकार हो चुके हैं और वे कंपनी के झांसे में फंसे हुए हैं। 

केस वन : उच्च शिक्षा हासिल की है नौकरी की तलाश है। जब तक कोई अच्छी नौकरी नहीं मिलती तब तक कंपनी में ही काम करने का मन बनाया, लेकिन अब एक प्राइवेट कंपनी झांसा दे रही है। मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मजबूर होकर इसकी शिकायत करनी पड़ेगी। - गौतम कुमार, पीड़ित 

केस टू : हमें एक कंपनी में भरोसा दिया कि अच्छा भुगतान देंगे। हर संभव मदद रहेगी, लेकिन कंपनी अब धोखा देती नजर आ रही है। इस कंपनी के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए और हमें हमारा भुगतना मिलना चाहिए। - राजेश कुमार, पीड़ित 

वर्जन -
हमारी कंपनी भारत सरकार से सर्वे के लिए अधिकृत है। फिलहाल विद्युत निगम से जुड़े हाईटैक सर्वे करा रहे हैं। अभी फंड का अभाव है। इसलिए भुगतान नहीं हो पा रहा है। - अभिषेक मौर्या, जोनल अधिकारी फ्लोंडग्रिड अलीगढ़

ये भी पढ़ें -पुलिस पर रह-रहकर फूट रहा था गुस्सा, की होती कार्रवाई तो नहीं जाती जान

संबंधित समाचार