बहराइच: बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, आवागमन ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहीपुरवा/बहराइच, अमृत विचार। अघोषित विद्युत कटौती को लेकर मिहींपुरवा नगर पंचायत के व्यापारियों और कस्बे वासियों ने बुधवार सुबह से ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सड़क पर धरना प्रदर्शन और सभा के चलते आवागमन ठप हो गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश के विपरीत नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति दी जा रही है। 24 घंटे में दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे जहां गर्मी से लोग परेशान हैं।

cats

वहीं नगर क्षेत्र में व्यापार भी प्रभावित है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। बुधवार को नगर पंचायत मिहीपुरवा के व्यापारियों ने चौराहे पर बिजली कटौती के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों के साथ काफी संख्या में नगर क्षेत्र के लोग भी शामिल रहे।

सभी ने कहा कि बिजली कटौती से जन जीवन बेहाल है। जिस क्षेत्र से विधायक और सांसद जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहां भी बिजली कटौती थम नहीं रही है। यही हाल पूरे विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायतों की है। चौराहे पर धरना प्रदर्शन के चलते जाम की स्थिति बन गई। मोतीपुर पुलिस के साथ तहसील के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हलांकी बारिश होने के चलते लोगों की भीड़ भी कम होने लगी है।

यह भी पढ़ें:-झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद

संबंधित समाचार