कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में बवाल...सीनियर ने जूनियर छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, खाने को लेकर बताया जा रहा विवाद

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के बीच विवाद हो गया

कानपुर, अमृत विचार। बिठूर थानाक्षेत्र के मंधना स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार देर रात जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान कैंपस के अंदर ही सीनियर ने जूनियर छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पीटा। इसमें कई छात्रों को चोटें आई है। घटना के बाद भारी संख्या में छात्र मंधना चौकी पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

बिठूर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से घटना के बारे में जानकारी ली।  विवाद पहले खाने को लेकर बताया जा रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वायरल वीडियाे की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: नजूल की जमीनों का सत्यापन, 580 पता चलीं...जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकाारी सरकारी खाते में कराएंगे दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स