Kanpur: इरफान सोलंकी के चाचा इश्तियाक की टेनरी पर ईडी का छापा; दो घंटे तक लोगों से हुई पूछताछ, खंगाले कागजात

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के चाचा की टेनरी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। ईडी के साथ कानपुर विकास प्राधिकरण और राजस्व की टीम मौजूद रही। तकरीबन दो घंटे तक ईडी ने कागजात खंगाले और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। 

जाजमऊ थानाक्षेत्र के वाजिदपुर इलाके में महाराजगंज जेल में बंद इरफान सोलंकी के चाचा इश्तियाक सोलंकी की टेनरी है। सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2022 में विमल नाम के व्यक्ति ने जमीन को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद 7700 वर्ग मीटर जमीन की जांच शुरू की गई। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम केडीए और राजस्व विभाग की टीमों के साथ टेनरी पहुंची। टीमों के अंदर जाते ही गेट बंद कर दिया गया। 

इसके बाद तीन थानों का फोर्स बाहर खड़ा कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि यह टेनरी बेनामी संपत्ति के तौर पर देखी जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने टेनरी के स्वामित्व को लेकर केडीए और राजस्व के अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की और कागजात खंगाले। 

टीम करीब दो घंटे तक वहां रुकी और इसके बाद लखनऊ लौट गई। ईडी इरफान के अलावा शौकत पहलवान के ठिकानों पर पहले छापेमारी कर चुकी है। पूर्व में जब आगजनी का मामला चल रहा था, उस समय इश्तियाक सोलंकी के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हुए थे। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: टीएसएच ने जारी की ईडब्लूएस खिलाड़ियों की सूची; इतने बच्चों का हुआ चयन...इस दिन से शुरू होगा नया प्रशिक्षण सत्र

 

संबंधित समाचार