Bareilly News : दीक्षांत समारोह के लिए 32 समितियों का गठन
संकाय अध्यक्षों व विभागाध्यक्षों के साथ कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने की बैठक
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां इन दिनों चल रही हैं। गुरुवार को कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने समिति कक्ष में सभी संकाय अध्यक्षों और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की।
कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए 32 अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। सभी को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी दी गई हैं। विश्वविद्यालय के नवगठित सेंट्रल मेंटेनेंस सेल के डॉ. अतुल कटियार एवं प्रोफेसर दीपक राणा ने बताया कि बीते दिनों आंधी की वजह से विवि परिसर में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे थे। अब बिजली और एवं वाई-फाई लाइनों दुरुस्त कर लिया गया है। बैठक में कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी विनोद कुमार, उपकुलसचिव सुनीता यादव एवं ममता सिंह, डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर एसके पांडे, मुख्य प्रॉक्टर प्रोफेसर रवींद्र सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर विनय ऋषिवाल, डीन प्रौद्योगिकी संकाय प्रोफेसर अर्चना गुप्ता, प्रोफेसर जेएन मौर्य, प्रोफेसर तूलिका सक्सेना आदि मौजूद रहे।
4 अगस्त को दीक्षांत समारोह संभावित
दीक्षांत समारोह की तिथि अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है। सूत्रों की माने तो 4 अगस्त दीक्षांत समारोह की संभावित तिथि है। कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दीक्षांत समारोह में मौजूद रहेंगी। लिहाजा युद्ध स्तर पर तिथि फाइनल करने में संबंधित जिम्मेदार जुटे हैं। हालांकि 4 अगस्त का प्रस्ताव पहले भी बनाया गया था मगर किन्ही कारणों से सहमति नहीं बन सकी थी।
