बहराइच: नहर की पटरी में खोद डाली चार सुरंग, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महसी/बहराइच, अमृत विचार। जिले के मैला सरैया गांव के निकट स्थित नहर की पटरी में मंगलवार रात को अज्ञात लोगों ने चार सुरंग खोद डाली। इसकी जानकारी होने पर पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही निगरानी के लिए सिपाहियों को लगाया गया है। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ी के मजरा मैला सरैया गांव के निकट नहर की पटरी बनी हुई है।

नहर पटरी में अज्ञात लोगों ने चार स्थान पर बडी सुरंग खोद डाली है। बुधवार सुबह जब आसपास के लोग शौच के लिए नहर के किनारे गए तो नहर की पटरी पर बने सुरंग को देखकर हैरान रह गए। सुरंग होने की जानकारी गांव के लोगों ने बौंडी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष बौंडी ज्ञान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गयी है।

cats

उधर ग्रामीण भी तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। गांव के लोग गहरी सुरंग खोदने के पीछे कोई साजिश की बात कह रहे हैं। थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुरंग के संबंध में घुमंतू प्रजातियों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही मामले की सच्चाई की पड़ताल के लिए चार अतिरिक्त सिपाहियों को भी लगाया गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:-झारखंड के लातेहार में करंट लगने से पांच कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, तीन झुलसे

संबंधित समाचार