अयोध्या: अर्थव अध्यक्ष तो हेड गर्ल की जिम्मेदारी आद्रिका संभालेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। बाईपास पर स्थित सरयू इंटरनेशनल स्कूल में छात्र पदाधिकारियों का सत्र 2024 - 2025 के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सरयू इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका डॉ मधु त्रिपाठी और प्रिंसिपल  सोनल शुक्ला, वाइस प्रिंसिपल प्रगति श्रीवास्तव ने समारोह का शुभारंभ किया। 

सभी पदों के संपूर्ण दायित्व का निर्वहन अध्यक्ष अथर्व सिंह, उपाध्यक्ष अनुष्का मिश्रा,  हेड गर्ल आद्रिका सिंह, हेड बॉय-अमीर हम्ज़ा को नामित किया गया। डिसिप्लिन इंचार्ज आराध्या सिंह, स्पोर्ट इंचार्ज अर्क पांडे, कल्चरल इंचार्ज निहारिका सिंह को मिला। चारों हाउस राज, रघु, सरला व प्रभा के सदस्य चुने गए।

रघु के हेड कैप्टन सुभी पांडे, वाइस कैप्टन अनन्या पांडे व राज के हेड कैप्टन कार्तिक मोटवानी, वाइस कैप्टन लावन्या सिंह को चुना गया। वहीं प्रभा के हेड कैप्टन वैभव सिंह, वाइस कैप्टन खुशी सिंह बनीं। सरला के हेड कैप्टन अर्चित चतुर्वेदी, वाइस कैप्टन अवनी पांडेय  मनोनीत किए गए।  

पदाधिकारियों को डॉ मधु त्रिपाठी ने शैशे पहनाई एवं सोनल शुक्ला ने वैच लगाकर सम्मानित किया। डॉ मधु त्रिपाठी ने बच्चों को बताया कि यह पद शक्ति का नहीं बल्कि जिम्मेदारियों का घोतक है। पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन कुशलतापूर्वक करेंगे। सरयू के कार्मिक अनीता सिंह, रविस श्रीवास्तव, चंदन सिंह, अर्पित, आरती, सुमित, दीपक डिंपल सिंह  उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-Kanwar Yatra: मेरठ में हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर डीएम की पुष्प वर्षा, देखें वीडियो

संबंधित समाचार