मुरादाबाद: दहेज न मिलने पर महिला को बनाया बंधक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को बंधक बना लिया। कई दिन तक उसे कमरे में बंद रखा, बाद में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। पीड़िता ने …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को बंधक बना लिया। कई दिन तक उसे कमरे में बंद रखा, बाद में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। पीड़िता ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर की रहने वाली राधा का विवाह करीब दो साल पहले सम्भल के मोहल्ला हल्लूसराय स्थित छोटा शिव मंदिर निवासी जितेंद्र प्रताप के साथ हुआ था। राधा के अनुसार विवाह के वक्त मायके वालों ने पर्याप्त दहेज दिया था, इसके बाद भी ससुराली संतुष्ट नहीं थे। कुछ समय बाद वह दो लाख रुपए की मांग करने लगे। इंकार करने पर राधा के साथ मारपीट की जाती। आरोप है कि ससुराली अक्सर उसे कमरे में बंद करके रखते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती।

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ससुरालियों ने फिर उसके साथ मारपीट की। गर्भपात करने की नियत से पेट में लात मारी। इस बीच एक ननद ने मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। किसी तरह उसने पड़ोस में जाकर अपनी जान बचाई। पीड़िता के अनुसार सूचना पर मायके वाले आए तो उनके साथ भी अभद्रता की।

रिपोर्ट दर्ज कराने सम्भल कोतवाली भी गई, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जिस पर उसने एसएसपी मुरादाबाद को प्रार्थना पत्र दिया। उनके आदेश पर पति जितेंद्र प्रताप, सास मुन्नी देवी, ननद शीतल ओर दीपा के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार