राहुल ने की महागठबंधन के पक्ष में वोट डालने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा के लिए बुधवार को 71 सीटों पर हो रहे मतदान में मतदाताओं से वोट सिर्फ महागठबंधन के पक्ष में डालने की अपील करते हुए कहा, “आज बदलेगा बिहार।” कांग्रेस बिहार विधानसभा का चुनाव राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा के लिए बुधवार को 71 सीटों पर हो रहे मतदान में मतदाताओं से वोट सिर्फ महागठबंधन के पक्ष में डालने की अपील करते हुए कहा, “आज बदलेगा बिहार।”

कांग्रेस बिहार विधानसभा का चुनाव राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव की अगुवाई में लड़ रही है। राज्य में चुनाव तीन चरण में होने हैं। केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएँ। आज बदलेगा बिहार।”

संबंधित समाचार