मुरादाबाद: नशे में धुत आरपीएफ जवान का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार।  रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान का नशे में धुत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को चर्चा में रहा। नशे में होने के कारण जवान अपने पैरों पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। ऐसे में वह कई बार गिरने के कारण चोटिल भी हुआ। वीडियो में जवान …

मुरादाबाद,अमृत विचार।  रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान का नशे में धुत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को चर्चा में रहा। नशे में होने के कारण जवान अपने पैरों पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। ऐसे में वह कई बार गिरने के कारण चोटिल भी हुआ। वीडियो में जवान मानसिक रूप से परेशान होने के चलते नशा करने की बात कबूल रहा है।

रेलवे अस्पताल में आरपीएफ के जवान धर्मेन्द्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी। सुबह आठ बजे वह ठीक हालत में ड्यूटी पर पहुंचे थे, लेकिन, दोपहर 12 बजे के बाद वह कुछ काम के लिए कहकर गए थे। इसके बाद जब वह ड्यूटी पर लौटे तो नशे में बुरी तरह धुत थे। ड्यूटी पर तैनात अन्य जवानों ने उन्हें घर जाने के लिए कहा तो वह अस्पताल परिसर में ही जमीन पर बैठकर अपना दुखड़ा रोने लगे। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

वीडियो वायरल होते ही रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। करीब एक घंटे तक जवान नशे की हालत में अस्पताल परिसर में नाटक करता रहा। उसने कई बार उठने का प्रयास भी किया, लेकिन नशा अधिक होने के कारण वह अपने पैरों पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। ऐसे में वह कई बार गिरकर चोटिल भी हुआ। सूचना मिलने पर अन्य जवानों ने नशे में धुत जवान को घर भेजा। लेकिन, सोशल मीडिया पर दिनभर वीडियो को लेकर तरह तरह की चर्चा होती रही।

पोस्ट प्रभारी एसबी यादव का कहना है कि जवान की तबीयत ठीक नहीं रहती है। उसका इलाज चल रहा है। इसी वजह से उसे रेलवे अस्पताल के पास ड्यूटी लगायी गयी है। मामले की छानबीन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जायेगी।

संबंधित समाचार