प्रयागराज: सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए दिव्यांग युवक ने की ऐसी हरकत, चला गया सलाखों के पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। लालगोपालगंज इलाके का एक दिव्यांग युवक सोशल मीडिया पर खुद की पहचान बनाने के चक्कर में जेल चला गया। दरअसल उसने लोगों को हैरान कर देने वाला एक ऐसा वीडियो बनाया जो उसे सुर्खियों में लाने के साथ सलाखों के पीछे भेज दिया। युवक ने गोरखपुर वन्दे भारत ट्रेन के आने से पहले ट्रैक पर पेट्रोमैक्स, गिट्टी और साइकिल के साथ मुर्गे को बांध दिया था। जिसका वीडियो उसके दोस्त ने ही बनाकर वायरल कर दिया था। जो युवक के लिए बड़ा जुर्म बन गया। गनीमत रही की ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ। 

युवक थाना नवाबगंज के खंदरौली गांव का रहने वाला गुलजार शेख एक पैर से दिव्यांग है। गुलजार शेख तीन भाइयों में सबसे छोटा है। वह अपनी मां के साथ घर पर रहता है। 20 साल पहले पिता की मौत हो चुकी है। उसके दो भाई मुंबई में रहते थे। बड़ा भाई मेहताब चार माह पहले ही मुंबई से आया है। गुलजार ने कुछ दिन पहले गोरखपुर वन्दे भारत ट्रेन के आने से पहले ट्रैक पर पेट्रोमैक्स, गिट्टी और साइकिल के साथ मुर्गे को बांध दिया था। जिसका वीडियो उसके दोस्त ने ही बनाकर वायरल कर दिया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो रेल प्रशासन व स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। कुछ ही देर में युवक को उसके घर से पुलिस ने पकड़ लिया। युवक की मां कुरेशा बानों बेटे की मदद के लिए लखनऊ रेलवे विभाग के कार्यालय तक पहुंच गईं। 

demo image v (69)

गुलजार शेख के भाई मेहताब व पड़ोसी मोहम्मद नाजिम ने बताया कि वह काफी समय से बीमार है। उसे ब्रेन ट्यूमर की बीमारी भी है। उसका इलाज फाफामऊ के एक निजी अस्पताल में काफी समय से चल रहा है। पड़ोस के लोगों ने बताया कि बीमार होने के बाद से आये दिन कुछ न कुछ फ़ालतू वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भेजता रहता था। 

उन्होंने बताया की सोशल मीडिया पर गुलजार का इंडियन हैकर नाम का एक पेज बना हुआ है। वह अक्सर रेल पटरी पर कुछ न कुछ रखकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर खुद को सुर्खियों में लाने के लिए अपलोड करता था। वहीं साथी मदद भी करता था। रेलवे ट्रैक पर इस वीडियो को कौन बनाया इसका खुलासा अभी नही हो सका है। पुलिस इसका पता लगा रही है। परिजन भी कुछ बताने से डर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज: 8 से 14 अगस्त के बीच होगी डीएलएड सेमेस्टर परीक्षा, तिथि घोषित

संबंधित समाचार