भारत में विकास रणनीति का मुख्य केंद्र बिंदु कृषि: बोले नीति आयोग सदस्य रमेश चंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में कृषि विकास रणनीति का एक प्रमुख केंद्र बिंदु रहा है और देश ने 2016-17 से 2022-23 तक के सात वर्षों के दौरान कृषि क्षेत्र में पांच प्रतिशत की उच्चतम वृद्धि दर हासिल की है। नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने शनिवार को यह बात कही। कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएई) को संबोधित करते हुए चंद ने कहा कि विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार भारत ने पिछले 10 वर्षों में दुनिया में कृषि जीडीपी में सबसे अधिक वृद्धि दर हासिल की है। 

उन्होंने कहा, “भारत में कृषि विकास रणनीति का एक प्रमुख क्षेत्र रहा है और देश ने 2016-17 से 2022-23 तक की सात वर्ष की अवधि के दौरान ऐतिहासिक रूप से पांच प्रतिशत की उच्चतम वृद्धि दर हासिल की है।” कृषि अर्थशास्त्री ने बताया कि वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कृषि का हिस्सा 2006 में 3.2 प्रतिशत से बढ़कर हाल के वर्षों में 4.3 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा, “पिछले 15 वर्षों में कृषि वृद्धि ने कई देशों को आर्थिक पतन से बचाया है।  कृषि से श्रम शक्ति को बाहर निकालने में उद्योग के खराब प्रयासों के कारण, बड़े कार्यबल के लिए लाभकारी रोजगार का दायित्व अभी भी कृषि पर बना हुआ है।” 

उनके अनुसार, कृषि में हाल की उपलब्धियां और अवसर भारत और विश्व के भविष्य के विकास में कृषि की और भी बड़ी भूमिका की ओर इशारा कर रहे हैं। चंद ने कहा कि इन सभी चुनौतियों के कारण आर्थिक और मानव विकास में कृषि की भूमिका को नए सिरे से समझना तथा सभी स्तरों पर कृषि पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करना आवश्यक हो गया है।  

ये भी पढे़ं :इजरायली ने हमास नेता Ismail Haniyeh को मारने के लिए ईरान के आईआरजीसी एजेंटों को रखा था काम पर! 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात