हल्द्वानी:  5वें दिन मिला रिजवान का शव, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शनि बाजार इंद्रानगर निवासी रिजवान बुधवार बीती 31 जुलाई की शाम करीब 5 बजे घर से चीनी खरीदने निकला था। उस रोज काफी बारिश हो रही थी और शनि बाजार से निकला नाला उफान पर था।

नाले में गिरते ही रिजवान अपने साथी की नजरों से ओझल हो गया। बुधवार से ही उसकी तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ, नगर निगम के करीब तीन दर्जन लोग तलाश में जुटे थे। सभी टीमें दो-दो बार घटनास्थल से लेकर तीनपानी, जयपुर बीसा, गोरा पड़ाव, गौला तक खंगाल चुके थे, लेकिन रिजवान नहीं मिल पाया था।

वहीं आज आखिरकार उसका शव जयपुर बीसा के पास मिल गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार