Unnao News: पोस्टऑफिस में महिला से अभद्रता का वीडियाे हुआ था वायरल...डाककर्मी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में महिला से अभद्रता करने वाला डाककर्मी निलंबित

उन्नाव, अमृत विचार। सफीपुर पोस्टऑफिस में महिला से अभ्रदता कर धक्का-मुक्की करने के वायरल वीडियो को डाक अधीक्षक ने संज्ञान में लेकर डाककर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया। 

आसीवन थानाक्षेत्र के लगलेसरा गांव निवासी कृष्णा देवी सफीपुर स्थित पोस्ट ऑफिस अपने पौत्र का आधारकार्ड बनवाने गयी थी। जहां किसी बात को लेकर यहां एमटीएस के पद पर तैनात शिवशंकर से उसकी कहासुनी हो गई थी। 

कर्मचारी द्वारा महिला से अभ्रदता करते हुए धक्का-मुक्की की गईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर एसडीआई गौरव पांडेय ने विभाग को कार्रवाई की संस्तुति की थी। संस्तुति पर डाक अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने शिवशंकर को निलंबित करने की कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें- Unnao News: किशोर को मोबाइल चोरी के शक में दी तालिबानी सजा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज