बरेली: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार आज विभिन्न दलों के साथ करेंगे बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। झारखंड के राज्यपाल बनने के बाद संतोष गंगवार रविवार को प्रथम बार अपने गृह जिले में आ रहे हैं। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से भी इंतजाम किए गए हैं। वह शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। 

इसकी जानकारी भाजपा के साथ कांग्रेस, सपा, बसपा, आप, अपना दल, भाकपा पार्टी के नेताओं को भी दे दी गई है। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य और उद्योग, पशुधन मंत्री, वन मंत्री, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी विधायक के अलावा ब्लॉक प्रमुख और जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- सख्ती का असर : जिला महिला अस्पताल में बढ़ने लगा प्रसव का ग्राफ, पिछले सात महीने में हो चुके हैं 2518 प्रसव

संबंधित समाचार