सीतापुर: तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मथुरा- महमूदाबाद मार्ग पर रविवार देर रात जयरामपुर गांव के निकट एक सफारी ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में बाराबंकी के भगौली तीर्थ जल चढ़ाने जा रहे चार कावड़िये गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर इंस्पेक्टर महमूदाबाद अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने नेहा (17)  को मृत घोषित कर दिया। 

वहीं रजनी (18) पत्नी सोनू, संजना (17) पुत्री राजेश, अरुण (15 ) पुत्र पप्पू सभी निवासी ग्राम समनापुर कोतवाली महमूदाबाद के हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी एक स्थानीय नेता की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-विदेश भागने से पहले पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार