Kanpur Accident: घाटमपुर इंस्पेक्टर की कार अन्ना मवेशी से टकराकर पलटी...बाल-बाल बचे इंस्पेक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में घाटमपुर इंस्पेक्टर की कार अन्ना मवेशी से पलटी टकराकर

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह अन्ना मवेशी की चपेट में आकर पलट गई। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने उनका उपचार किया है। 

घाटमपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि अचानक अन्ना मवेशी सामने आ गया। ब्रेक लगाई और कार अन्यियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। 

घाटमपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह बीते दिन प्रयागराज निवासी एक रिश्तेदार के निधन होने पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गये थे। वहां से देर रात लगभग 12 बजे वह अपनी कार से घाटमपुर वापस आ रहे थे। वह कानपुर सागर हाइवे पर स्थित जगन्नाथपुर गांव के पास पहुंचे तभी अचानक उनकी कार के सामने अन्ना मवेशी सामने आ गया। 

जिसको बचाने के लिए उन्होंने अचानक ब्रेक लगा दी। लेकिन कार अन्ना मवेशी से कराकर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। यहां से निकल रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घाटमपुर इंस्पेक्टर को कार से बाहर निकालकर घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने इंस्पेक्टर का उपचार किया है।

ये भी पढ़ें- UP: CM Yogi आवास के बाहर महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल...जनता दरबार से आई थी बाहर, सपा ने ट्वीट कर BJP पर साधा निशाना, VIDEO

 

संबंधित समाचार