कश्मीर में जैश के दो आतंकवादी मारे गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक विदेशी समेत जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ मंगलवार रात से शुरू हुई थी जो बुधवार सुबह समाप्त हो गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात आतंकवादियों के छिपे होने …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक विदेशी समेत जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ मंगलवार रात से शुरू हुई थी जो बुधवार सुबह समाप्त हो गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने बड़गाम के मौचवा में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।

इस दौरान छिपे हुए आंतकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलाबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। अंधेरा होने के कारण मंगलवार देर रात अभियान को रोक दिया गया था लेकिन पूरे इलाके की सख्त घेराबंदी कर दी गई थी। इस बीच आतंकवादियों की ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी जारी रही।

सुबह सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ सभी प्रकार के आक्रामक हमले किए। सुरक्षा बलों ने सबसे पहले उस मकान को उड़ा दिया जहां से आतंकवादी गोलीबारी कर रहे थे। बाद में सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से दो आतंकवादियों के शवों को बरामद किया। दोनों की पहचान जैश आतंकवादियों के रूप में की गई है। उनके पास से एक एके राइफल और एक पिस्तौल के अलावा मैगजीन तथा अन्य हथियार एवं गोले बारूद बरामद किए।

संबंधित समाचार