Kanpur Suicide: भाई! प्लीज मत करो ऐसा...रो-रोकर रोकती रही बहन और भाई ने आंखों के सामने चुनी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगा ली

कानपुर, अमृत विचार। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के बसंत बिहार इलाके में रहने वाले 34 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन राहुल गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पत्नी सोनी, बच्चे अंशु व गुल्लू बेहाल हैं। साले सानू ने बताया कि रात में वह घर आया इसके बाद अपने को कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान उनकी बहन झरोखे से देखकर घटना को अंजाम देने से मना करती रहीं लेकिन उसने एक न सुनी। परिजनों का कहना था कि दो माह पूर्व उनकी गाड़ी से एक युवक का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें 20 हजार रुपये में समझौता हो गया था। राहुल गुप्ता को पीड़ित को रुपये देने थे। जिसको लेकर वह परेशान थे। रात में पंखे के सहारे उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच की। 

ये भी पढ़ें- सजा होने के बाद पहली बार पूर्व सपा विधायक Irfan सोलंकी पहुंचे Kanpur काेर्ट...सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कही बड़ी बात

संबंधित समाचार