Etawah News: बिजली विभाग की मॉर्निंग रेड में चोरी करते मिले 10 उपभोक्ता...FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी पकड़ने के लिए सुबह मॉर्निंग रेड का अभियान चलाया जा रहा है, उसके तहत मंगलवार को लाइन पार क्षेत्र में मोहल्ला अशोक नगर में चेकिंग अभियान के दौरान 10 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन सभी पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।  

अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निकट में उपखंड अधिकारी गगन अभिनेत्री तथा अवर अभियंता जितेंद्र कुमार की टीम में फ्रेंड्स कॉलोनी प्रथम क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इससे खलबली मच गई। इस अभियान के दौरान 10 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।

इनमें से कुछ मीटर से छेड़छाड़ करके बिजली चोरी कर रहे थे और कुछ लोगों ने मीटर से पहले ही केवल लगाकर मीटर बायपास करके डिग्री चोरी का इंतजाम किया था। इस अभियान के दौरान पकड़े गए सभी 10 उपभोक्ता घरेलू उपभोक्ता है।

इस चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े जाने वालों में सोहन शर्मा, सुरेंद्र सिंह, आनंद कुमार, बबीता, अमित कुमार, स्नेहा कुमारी, मिथिलेश कुमारी, अरुणा देवी तथा लज्जाराम यादव शामिल है। उपखंड अधिकारी गगन अग्निहोत्री ने कहा है कि चेकिंग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- सजा होने के बाद पहली बार पूर्व सपा विधायक Irfan सोलंकी पहुंचे Kanpur काेर्ट...सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कही बड़ी बात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज