वानती श्रीनिवासन बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वानती श्रीनिवासन को पार्टी के महिला मोर्चे का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है जबकि अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल में प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी मुख्यालय के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तमिलनाडु की वानती श्रीनिवासन …
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वानती श्रीनिवासन को पार्टी के महिला मोर्चे का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है जबकि अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल में प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी मुख्यालय के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तमिलनाडु की वानती श्रीनिवासन को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें विजया राहटकर की जगह नियुक्त किया है। विजया राहटकर को हाल में जेपी नड्डा की नयी टीम में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
अरुण सिंह ने यह भी बताया कि जेपी नड्डा ने अमिताभ चक्रवर्ती को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई का नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। अमिताभ चक्रवर्ती इससे पहले पश्चिम बंगाल प्रदेश इकाई में ही सह संगठन मंत्री के पद पर रहे हैं। वह सुब्रत चक्रवर्ती की जगह लेंगे। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गयीं हैं।
