बरेली: ट्रेन से दिल्ली नहीं भेज पाएंगे पार्सल, जान लीजिए वजह...

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के चलते पार्सल पर 15 अगस्त तक रोक

बरेली, अमृत विचार: अगर आप ट्रेन के जरिए दिल्ली पार्सल भेजना चाहते हैं तो फिलहाल 15 अगस्त तक यह सुविधा रेलवे की तरफ से आपको नहीं मिल पाएगी। क्योंकि रेल प्रशासन ने दिल्ली के सभी स्टेशनों पर पार्सल लोडिंग अनलोडिंग पर रोक लगा दी है। 

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर पाण्डेय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा के चलते रेलवे प्रशासन ने दिल्ली क्षेत्र में व नई दिल्ली,  दिल्ली जंक्शन , हजरत निजामुद्दीन,  आनंद विहार टर्मिनल व दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के लिए पंजीकृत समाचार पत्रों व पत्रिकाओं को छोड़कर सभी प्रकार के पार्सल पैकटों की बुकिंग एवं लीज्ड एसएलआर, एजीसी व वीपीएस पर 12 अगस्त से 15 अगस्त तक अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। लेकिन यात्री अपना सामान अपने  साथ कोच में लेकर जा सकते हैं। 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली के किसी स्टेशन पर कोई भी पार्सल बुक नहीं किया जाएगा और लोडिंग/अनलोडिंग भी स्थगित रहेगी।

संबंधित समाचार