अमरोहा : प्रेमिका के साथ रंगरेलिया मना रहे पालिकाकर्मी को पकड़ा, पत्नी ने कोतवाली में किया हंगामा
हसनपुर,अमृत विचार। किराये के कमरे में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहे नगर पालिका कर्मी को पत्नी व बच्चों ने देख लिया। लेकिन वह दीवार फांदकर भाग गया। पत्नी व बच्चे प्रेमिका को पीटते हुए कोतवाली के गेट तक ले आए।
नगर पालिका में तैनात कर्मचारी को उसकी पत्नी व बच्चों ने नगर के मेन बाजार स्थित एक गली में स्थित मकान के कमरे में रंगरेलिया मनाते हुए पकड़ लिया। आवाज सुनकर वह मकान के पिछले हिस्से से कूद कर मौके से फरार हो गया। प्रेमिका को कर्मचारी की पत्नी व बच्चों ने पकड़ लिया और उसे मारते पीटते हुए कोतवाली के गेट तक ले आए। इस दौरान भीड़ भी पीछे-पीछे चल रही थी। कर्मचारी की पत्नी ने कोतवाली में हंगामा किया।
शहर इंचार्ज संदीप कुमार ने दोनों पक्षों को समझाया। कर्मचारी की पत्नी ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पति घर में खर्च नहीं दे रहा है। इसके बाद पत्नी व बच्चे उसे तलाश करने के लिए नगर पालिका पहुंच गए, लेकिन वह वहां से नदारद था। शहर इंचार्ज ने बताया कि शिकायत मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान घंटों तक अफरा तफरी मची रही।
ये भी पढ़ें : अमरोहा: अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक दोषी को उम्रकैद, दो को मिली 20-20 साल की सजा, जानिए पूरा मामला
