लखनऊ: साधु भेषधारी चार युवकों ने चुराई सरसो की बोरी, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
लखनऊ। लखनऊ में साधु के भेष में चोरी करते समय 4 युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर लिया और जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की सूचना पहुंची पुलिस ने चारों साधुओं को ग्रामीणों से मुक्त कराकर हिरासत में लिया है। मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के गंगाखेड़ा गांव का है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गंगाखेड़ा गांव में शनिवार सुबह साधू के भेष में चार युवकों को एक दुकान से सरसों की बोरियां चोरी करते समय ग्रामीणों ने रंग हाथ पकड़ा गया। लोगों ने पूछताछ की तो चारों सही जवाब नहीं दे पाए। इससे गुस्साए गांव वालों ने चारों साधुओं की पिटाई शुरू कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार, चारों युवक सिर्फ साधुओं का चोला पहनकर इलाके में घूमते हैं। भोले-भाले लोगों और महिलाओं को अपनी बातों में उलझाकर सम्मोहित कर लेते हैं और उनसे पैसे ऐंठते हैं। इस तरह की कुछ घटनाएं पहले से हो रही थीं। वहीं, साधुओं का कहना है कि वे कोई चोरी नहीं कर रहे थे, दुकानदार ने उन पर झूठा आरोप लगाया और लोग उसकी बातों में आ गए। मामले में इंस्पेक्टर गोसाईगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस टीम ने चारों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-मनीष सिसोदिया ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि, हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
