Haldwani News: गौला नदी में नहाने गया 10 साल का बच्चा तेज बहाव में बहा...मौत, परिजन रो-रोकर बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गौला नदी में नहाने गया 10 साल का बच्चा तेज बहाव में बह गया। बच्चे का शव गोरापड़ाव में मिला है।

बताया जा रहा है कि अमरजीत (10) पुत्र राजेंद्र निवासी राजपुरा, हल्द्वानी सुबह गौला नदी में नहाने गया था। तभी अचानक वह अनियंत्रित हो गया और नदी के तेज बहाव में ओझल हो गया।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी देर खोजबीन के बाद बच्चे का शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर गोरापड़ाव में मिला। बच्चे का पिता गुब्बारे बेचने का काम करता है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और एसडीएम परितोष वर्मा पहुंचे एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया बच्चे को ठोकर लग गई थी, जिसके बाद वह गौला नदी में डूब गया था। जिसकी बॉडी मिल गई है। जिसे पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पूरे मामले में मुआवजे को लेकर पूछताछ और जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े- Haldwani News: गोमूत्र के टैंक मे दम घुटने से पति-पत्नी की मौत...UP के बदायूं जिले के रहने वाले थे

 

संबंधित समाचार